कुछ लोगो को शायद अपनी कहानी लगे ।plz पोस्ट का मतलब न तो किसी को भड़काना है ,न किसी को चोट पहुँचाना । बस इतना ही समझिएगा की अधिकतर लोग अपने व्यवहार पर ध्यान नही देते ।सिर्फ मायके को दोषी बना देते है ।5% करते होंगे ऐसा पर 95% मायका अपनी बेटी को खुश देखना चाहता है,वो उसका घर नही बिगाड़ते ,अब सुरक्षा न दे मरने के लिए नही छोड़ सकते ।ससुराल वाले बहुत से ऐसे है जिनके पास बहुत ऑप्शन होता है ,वो बहु को मार भी देते है । तो महराज सिर्फ मायके को न दोष दे ,बेटे का घर -गृहस्थी उजाड़ने में बेटे की माँ का भी बहुत बड़ा रोल होता है ।40% सास बहू को गृहस्थी सिखाने में सच मे परेशान होती है ,उन्हें हो सकता है बुरा समझ लिया जाए पर वो बहु- बेटे के बीच नही आती ।छोटी छोटी बात पर बेटे का कान भरती ।खुद को प्रताड़ित मां का रोल नही अदा करती । पर 60% सास बेटे को खोने के डर से,बहु के पल्ले से बंधने के डर से,अपने कुर्सी के डर से बहुत हद तक नीचे गिर जाती है । कुछ बहुत ही आदर्श बेटे,परिवार परिवार करने वाले खुद के सास -ससुर को गाली भी दे लेंगे मारने पीटने की बात भी कर लेते है ।खुद के परिवार में कोई बिना गाली दिए बात...